खेल में भी रुचि रखें: उपायुक्त

Updated at : 14 Nov 2014 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
खेल में भी रुचि रखें: उपायुक्त

द्वितीय इंटर यीशु समाजी हॉकी प्रतियोगिता शुरू14एसआइएम: 10-संबोधित करते डीसीप्रतिनिधि, सिमडेगा सेंट मेरीज हाइस्कूल मैदान में द्वितीय इंटर यीशु समाजी बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त श्री लकड़ा ने झंडोत्तोलन व बैलून उड़ा कर किया. साथ ही […]

विज्ञापन

द्वितीय इंटर यीशु समाजी हॉकी प्रतियोगिता शुरू14एसआइएम: 10-संबोधित करते डीसीप्रतिनिधि, सिमडेगा सेंट मेरीज हाइस्कूल मैदान में द्वितीय इंटर यीशु समाजी बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त श्री लकड़ा ने झंडोत्तोलन व बैलून उड़ा कर किया. साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री लकड़ा का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मौके पर खिलाडि़यों को शपथ दिलायी गयी. उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद में भी रुचि रखें. खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व खेल में अनुशासन का काफी महत्व है. विद्यार्थी अनुशासित रहें तथा हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहें. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं खिलाडि़यों को मतदाता शपथ ग्रहण भी कराया गया. आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के सात बालिका टीम एवं 16 बालक टीम भाग ले रहे हैं. बालिका वर्ग में डोल्डा खूंटी, रूमटूकेल खुंटी, कोन्हराटोली गुमला, सपारोम रांची, पतराटोली रांची व झारेन सिमडेगा, सोगड़ा सिमडेगा, बालक वर्ग में किशोर नगर रांची, कोहराटोली बसिया, रूमटुकेल खुंटी, सेंट पीटर टोंगो गुमला, आरसी मध्य विद्यालय विजयगढ़ खूंटी, मारंगघाडा खंुटी, सोगड़ा सिमडेगा, टोंगो गुमला, झारेन सिमडेगा, बिनगांव खुंटी, लोयला खूंटी, सेंट मेरीज सामटोली, रेंगारीह, बारीडीह गुमला, सरवदा खंुटी, संत इग्नासियुस गुमला की टीम शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन फादर जोन तिर्की ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर आइजक टेटे, फादर सिकंदर केरकेट्टा, फादर एरेनियुस टोप्पो, फादर अनुरंजन पूर्ति, फादर अरविंद, ब्रदर बलमुचु, फादर मनोहर, फादर गाबरियल, अनुज बक्शी, सुजीता टोप्पो, पी कूलकांत केरकेट्टा, अलफोंस डंुगडंुग, ख्रिस्तोफर डंुगडंुग, जोन अभय डंुगडंुग, सुषमा कुल्लू, आभा एक्का, अलका बाड़ा, आभा मिंज, प्रिसयाना सोरेंग, उद्धव महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola