फरवरी में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Mar 2025 10:22 PM

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. फरवरी माह में कुल 23 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें नौ दुर्घटना राष्ट्रीय उच्च पथ पर व 14 दुर्घटना पथ निर्माण विभाग के सड़क पर हुई. सभी दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए. उपायुक्त ने सघन रूप से हेलमेट जांच अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया. सभी पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने की बात कही गयी.कहा कि जो पेट्रोल पंप बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को पेट्रोल देंगे, तो सीसीटीवी कैमरे से जांच कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. राष्ट्रीय उच्च पथ व पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ एवं पथ प्रमंडल पदाधिकारी को सड़क किनारे मिट्टी भराने व झाड़ियां की कटाई कराने का निर्देश दिया गया. राष्ट्रीय उच्च पथ के सहायक अभियंता को गाढ़ा नाला, फिकीपानी समेत अन्य स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी की भराई कराने का निर्देश दिया गया. रात के समय शहर में विशेष कर नीचे बाजार से लेकर खैरनटोली व भट्टीटोली तक सड़क के किनारे बड़ी गाड़ियों का ठहराव न हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि फरवरी माह में कुल 756 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें बिना हेलमेट के 281, टेंपो 146, अन्य व्यावसायिक वाहनों 164 की जांच की गयी. इसमें 974770 रुपये की दंड राशि वसूली की गयी. बैठक में मुख्य रूप से एसपी सौरभ कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola