धीमी गति से हो रही है फिल्टर टैंक की सफाई

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतखारूल हक ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वाल्टर फिल्टर टैंक की सफाई काफी धीमी गति से करने की शिकायत की है. उनका कहना है कि एक सप्ताह से टैंक की सफाई की जा रही है. सफाई कार्य में चंद मजदूरों को ही लगाया गया है जो बाल्टी से टैंक […]
सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतखारूल हक ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वाल्टर फिल्टर टैंक की सफाई काफी धीमी गति से करने की शिकायत की है. उनका कहना है कि एक सप्ताह से टैंक की सफाई की जा रही है. सफाई कार्य में चंद मजदूरों को ही लगाया गया है जो बाल्टी से टैंक की सफाई कर रहे हैं. जबकि मशीन से सफाई कार्य किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा है कि पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने एसडीओ से सफाई कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




