डीइओ ने की मेहंदी मामले की जांच

Updated at : 07 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने की मेहंदी मामले की जांच

अभिभावकों ने मेंहदी लगाने पर प्रताडि़त करने का लगाया गया था आरोपफोटा फाइल:7 एसआइएम: 7-निरीक्षण करते डीइओ.सिमडेगा. उर्सुलाइन कांन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के मेहंदी लगाने पर प्रताडि़त करने का मामला अखबार में प्रकाशित होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा जांच करने गुरुवार को विद्यालय पहंुची. उन्होंने मेंहदी लगाने वाली छात्राओं समेत विद्यालय […]

विज्ञापन

अभिभावकों ने मेंहदी लगाने पर प्रताडि़त करने का लगाया गया था आरोपफोटा फाइल:7 एसआइएम: 7-निरीक्षण करते डीइओ.सिमडेगा. उर्सुलाइन कांन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के मेहंदी लगाने पर प्रताडि़त करने का मामला अखबार में प्रकाशित होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा जांच करने गुरुवार को विद्यालय पहंुची. उन्होंने मेंहदी लगाने वाली छात्राओं समेत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व अन्य शिक्षिकाओं से इस संबंध में पूछताछ की. अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि मेहंदी लगाने पर छात्राओं को स्कूल से निकाला गया तथा जबरन मेंहदी को हाथ से साफ करने का दबाव बनाया गया. जांच के बाद डीइओ अपराजिता झा ने शिक्षिकाओं को निर्देश दिया कि जितने दिन छात्राओं को स्कूल से निकाला गया, उसकी भरपाई और छूटे हुए कोर्स को पूरा करें. उन्होंने छात्राओं को भी निर्देश दिया कि वे अनुशासन का पालन करें. इस क्रम में डीइओ ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सिस्टर सिसिलया, सिस्टर किरण, सिस्टर अनिता सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola