लगान वसूली के लिए योजना बना काम करें
Updated at : 10 Jan 2020 12:03 AM (IST)
विज्ञापन

जिला में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सक्ष्म लोगों के लाल कार्ड को रद्द करने का निर्देश सिमडेगा : समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली का कार्य समय पर पूरा करें. […]
विज्ञापन
जिला में अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
सक्ष्म लोगों के लाल कार्ड को रद्द करने का निर्देश
सिमडेगा : समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली का कार्य समय पर पूरा करें. पदाधिकारी लगान वसूली के लिए योजना बना कर कार्य करें. बालू तथा गिट्टी जैसे अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.
समय-समय पर विशेष अभियान चला कर अवैध उत्खनन को खत्म करने की दिशा में पहल करें. बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार सभी अंचल अधिकारियों से राजस्व वसूली का जायजा लिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड,आयुष्मान भारत योजना व अन्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभुकों को मिले इस दिशा में पहल करें.
जो फर्जी तरीके से कई योजनाओं का लाभ ले रहे हैं उन्हें चिह्नित कर जरूरतमंदों को योजना का लाभ प्रदान करें. उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कई ऐसे फर्जी राशन कार्ड बने हैं. जिसमें सक्षम व्यक्ति लाल कार्ड का राशन तथा आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ उठा रहे हैं. उपायुक्त ने सुझाव पेटी के माध्यम से अपने प्रखंड एवं अंचलों में आम लोगों की शिकायत के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड की जांच कर उसे अविलंब रद्द करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि जिले के आम लोगों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र बनाने में तुरंत कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निर्गत करें. ताकि आम लोगों को इसके लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. समीक्षा बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




