तीन नाबालिग लड़कियों को तस्करों से बचाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी को देख तस्कर फरार कुरडेग : कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव ग्राम की तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से पुलिस ने बचाया. इस संबंध थाना प्रभारी मोहन बैठा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की एक महिला और एक पुरुष ने उक्त युवतियों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर […]
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी को देख तस्कर फरार
कुरडेग : कुरडेग थाना क्षेत्र के बनगांव ग्राम की तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से पुलिस ने बचाया. इस संबंध थाना प्रभारी मोहन बैठा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की एक महिला और एक पुरुष ने उक्त युवतियों को दिल्ली में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर दो नवंबर को ही ले जाया गया था.
आठ नवंबर को युवतियों के परिजनों ने कुरडेग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी. थाना प्रभारी मोहन बैठा के निर्देश पर प्रशिक्षु एएसआइ प्रभात कुमार, एएसआइ अखिलेश कुमार, महिला पुलिस देवंती देवी ने इस मामले में छानबीन शुरू की. फोन कॉल डिटेल के आधार पर छतीसगढ़ के फरसाबहार तपकारा में छापामारी की गयी. किंतु तब तक तस्कर उन्हें लेकर वहां से निकल चुके थे.
युवतियों से मोबाइल पर बात की गयी. सुराग मिलते ही पुलिस तपकरा थाना के सिंगीबहार पुलिस पहुंची. जहां से तीनों युवतियों को बरामद कर लिया गया. युवतियों को दिल्ली ले जाने के लिए बस में बैठाया जा रहा था. इधर पुलिस की गाड़ी को देख कर तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने तीनों लड़कियां को कुरडेग थाना लाकर अभिभावकों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










