अपने पापों का पाश्चाताप करें: बाबा मार्टिन

चार दिवसीय यीशु बुलाता है कार्यक्रम संपन्नफोटो फाइल:3एसआइएम:1-प्रार्थना करते श्रद्धालु.प्रतिनिधिसिमडेगा. केरसई प्रखंड के खुंटीटोली में आयोजित यीशु बुलाता है, यीशु की पुकार कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस अवसर पर मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में उपस्थित मार्टिन बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि अपने पापों का पाश्चाताप करें. प्रभु यीशु दोबारा इस दुनिया में आने […]
चार दिवसीय यीशु बुलाता है कार्यक्रम संपन्नफोटो फाइल:3एसआइएम:1-प्रार्थना करते श्रद्धालु.प्रतिनिधिसिमडेगा. केरसई प्रखंड के खुंटीटोली में आयोजित यीशु बुलाता है, यीशु की पुकार कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस अवसर पर मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में उपस्थित मार्टिन बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि अपने पापों का पाश्चाताप करें. प्रभु यीशु दोबारा इस दुनिया में आने वाले हैं.हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई को अपने-अपने धर्म में रह कर ही ईश्वर की प्रार्थना करते रहना चाहिए. ईश्वर सभी धर्म के लोगों से प्रेम करते हैं. उन्होंने कहा कि मनुष्य जाति को इस संसार में अच्छा कर्म करना चाहिए, अन्यथा ईश्वर के पास एक दिन कर्मों का हिसाब देना होगा. बाबा मार्टिन ने कहा कि यदि जीइएल हो जीइएल ही रहो एवं आरसी हो तो आरसी ही रहो. अपने-अपने जगह पर रह कर ईश्वर की प्रार्थना करो. कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनील टोप्पो, प्रभात कुमार खेस, सबीर कुजूर, हेमलता टोप्पो, सुमित, रूपा, सुचिता, मनीषा मिंज, महान लकड़ा, सुनील कंडूलना, सुरेश, अमित, प्रभुदान, बेसतर, विनय टोप्पो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




