सरकार को आदिवासियों की चिंता नहीं: अनूप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करघरा गांव में ग्रामसभा की बैठक सिमडेगा : केरसई प्रखंड के पूवी टैंसेर पंचायत के मकरघरा गांव में ग्रामसभा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सिरयाकुस टोप्पो ने की. बैठक में झारखंड जंगल बचाओ अांदोलन जनसंगठन के केरसई प्रखंड प्रभारी अनूप लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्हाेंने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 कांग्रेस की […]
विज्ञापन
करघरा गांव में ग्रामसभा की बैठक
सिमडेगा : केरसई प्रखंड के पूवी टैंसेर पंचायत के मकरघरा गांव में ग्रामसभा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सिरयाकुस टोप्पो ने की. बैठक में झारखंड जंगल बचाओ अांदोलन जनसंगठन के केरसई प्रखंड प्रभारी अनूप लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्हाेंने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 कांग्रेस की देन है. यह कानून आदिवासियों और जंगल में रहने वाले अन्य परंपरागत वन निवासियों के लिए बहुत बड़ा वरदान है. इस कानून के तहत जंगल में रहने वालों को अधिकार स्वरूप पट्टा देने की जिम्मेदारी सरकार की है, किंतु सामुदायिक पट्टा नहीं दिया जा रहा है.
जंगल से आदिवासियों का लगाव हजारों साल से है. वर्तमान में सरकार हम आदिवासियों को अधिकारों से वंचित करना चाहती है. बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप किंडो, रोजालिया खाखा, मुनी देवी, दीपा देवी, डेविड तिर्की, अजीत लकड़ा, वाल्टर सोरेंग, हेमंत एक्का के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










