सिमडेगा में युवक की गोली मारकर हत्या

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसकी पहचान नितिन पाठक के रूप में हुई है. नितिन पाठक सलडेगा का रहने वाला बताया जाता है. उसकी हत्या पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई. इसे भी पढ़ें : Video : PM Modi के आने से पहले […]
सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिला में बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसकी पहचान नितिन पाठक के रूप में हुई है. नितिन पाठक सलडेगा का रहने वाला बताया जाता है. उसकी हत्या पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पाकरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नानेशेरा मापामोड़ के सामने सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात सफेद कार में कुछ लोग युवक को लेकर आये और उसे गोली मार दी. गोली मारने के बाद युवक को वहीं छोड़कर अपराधी गाड़ी से भाग गये.
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के कारण 12 सितंबर को बंद रहेंगे के ये स्कूल
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










