शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन

सिमडेगा : ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रवण के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडित दिलेश्वर होता व देशबंधु शास्त्री ने पूजा-अर्चना करायी. भगवान शिव की रुद्राभिषेक कराया. यजमान की भूमिका धर्मेद्र ने निभायी. आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं […]
सिमडेगा : ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रवण के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडित दिलेश्वर होता व देशबंधु शास्त्री ने पूजा-अर्चना करायी. भगवान शिव की रुद्राभिषेक कराया.
यजमान की भूमिका धर्मेद्र ने निभायी. आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नागेश्वर रवि दास, योगेंद्र मेहरा, सुमन राय, मुरारी प्रसाद, विरेंद्र ठाकुर, विजय राम, सोनु सिंह, भोलु शर्मा के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




