हॉकी प्रतियोगिता के लिए सिमडेगा टीम का गठन
Updated at : 18 Aug 2019 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतियोगिता : रांची में 27 से हॉकी चैंपियनशिप सिमडेगा :रांची में 27 अगस्त से आयोजित चौथी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा जिला पुरुष हॉकी टीम का गठन किया गया. हॉकी सिमडेगा द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया. ट्रायल में 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे से […]
विज्ञापन
प्रतियोगिता : रांची में 27 से हॉकी चैंपियनशिप
सिमडेगा :रांची में 27 अगस्त से आयोजित चौथी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शनिवार को सिमडेगा जिला पुरुष हॉकी टीम का गठन किया गया. हॉकी सिमडेगा द्वारा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया.
ट्रायल में 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे से 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों को एक सप्ताह तक कैंप में रखा जायेगा. बेस्ट 18 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जायेगा.
रांची में आयोजित प्रतियोगिता से ही झारखंड टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयनित झारखंड टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी. उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता से भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है. चयनकर्ता में सुनील तिर्की, मनोज कोनबेगी एवं सूरज केरकेट्टा थे.
चयनित खिलाड़ियों में अनमोल टेटे, प्रेमचंद महतो, समीर डुंगडुंग, सुजीत एक्का, रोहित प्रधान, विक्रम सोरेंग, पवन केरकेट्टा, सुरजन मांझी, विशाल लकड़ा, मुकेश किंडो, लक्ष्मण कंडुलना, आलोक कंडुलना, कुलदीप बरला, डेबिट बरला, प्रवीण सुरीन, विनय मिंज, हेमंत लकड़ा, राहुल मिंज, संदीप एक्का, एल्विन किड़ो, रितेश डुंगडुंग, बिपुल व अमन के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




