गोतरा कुम्हार टोली शिव मंदिर में चोरी

Updated at : 24 Jul 2014 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
गोतरा कुम्हार टोली शिव मंदिर में चोरी

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गोतरा कुम्हार टोली स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार महिला मंडल द्वारा मंदिर के लिये सामग्री खरीदने के लिए चंदा किया जा रहा था. चंदा के रुपये मंदिर में ही एक अलमीरा में रखा जाता था. […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गोतरा कुम्हार टोली स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार महिला मंडल द्वारा मंदिर के लिये सामग्री खरीदने के लिए चंदा किया जा रहा था.

चंदा के रुपये मंदिर में ही एक अलमीरा में रखा जाता था. मंगलवार की रात को शात सात बजे आरती के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया. बुधवार को सुबह 5.30 बजे हरि नाम का ग्वाला मंदिर के पास से गुजर रहा था. मंदिर के बाहर दान पेटी तथा अलमीरा फें का हुआ था. इसकी जानकारी गांव वालों को हुई.

ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गये. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला मंडल ने बताया कि मंदिर के अंदर रखे गये दो घंटा, दान पेटी की राशि तथा अलमीरा में रखा गया आठ हजार रुपये नगदी की चोरी की घटना हुई है. कुल मिला कर लगभग 15 हजार की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola