ईद बाजार सजा, खरीदारी शुरू

Updated at : 23 Jul 2014 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
ईद बाजार सजा, खरीदारी शुरू

सिमडेगा : रमजानुल मुबारक का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है. रमजान धीरे-धीर रूखसत होने को है. यानी के रमजान खत्म होने में अब चंद दिन ही बाकी रह गये हैं. रोजेदारों को ईद का इंतजार है. लोग ईद की तैयारी में जुट गये हैं. ईद की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. […]

विज्ञापन

सिमडेगा : रमजानुल मुबारक का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है. रमजान धीरे-धीर रूखसत होने को है. यानी के रमजान खत्म होने में अब चंद दिन ही बाकी रह गये हैं. रोजेदारों को ईद का इंतजार है. लोग ईद की तैयारी में जुट गये हैं. ईद की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. शहर में ईद का बाजार सज गया है.

दुकानों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है. बड़े, बूढ़े, बच्चें एवं महिलाओं में ईद को लेकर ईद पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. बाजार में रौनक बढ़ गयी है. पूरा शहर ईदमय हो गया है. विशेष रूप से मुसलिम बहूल क्षेत्र इसलामपुर, ईदगाह मुहल्ला एवं खैरनटोली में लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है तथा दुकानों में भीड़ देखी जा रही है. इसलामपुर स्थित फाइन फैशन, खुशबू ड्रेसेज, मुस्कान कलेक्शन, ईदगाह मुहल्ला स्थित बर्थ डे स्टोर आदि में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है.

वहीं शहरी क्षेत्र के विजय क्लोथ स्टोर, अंकूर रेडमेड स्टोर सहित अन्य कपड़े की दुकानों में जम कर खरीदारी हो रही है. दुकानदारों ने बताया कि लड़कियों में गाउन फ्रॉक एवं बच्चों में मोदी ड्रेस पहली पसंद बनी हुई है. कपड़े के अलावा श्रंगार, जूता, चप्पल आदि की दुकानों में भी खरीदारों की भीड़ लगी है. ईद का दिन खुशियों भरा हो इसके लिये लोग हर तैयारियां पूरी करना चाहते हैं. इत्र, टोपी, रूमालके अलावा लच्छा सेवइयों की भी बिक्री जम कर हो रही है. मौलाना स्टोर के संचालक मौलाना शाहिद ने बताया कि मुश्के अंबर, अल कौसर, मजमुआ आदि इत्र को लोक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं इंडोनेशियन, मलेशियन एवं अरेबियन टोपी को भी पसंद किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मलेशियन, चाइना एवं तुर्की जायनमाज की भी बिक्री हो रही है.

लच्छा सेवई 150 रुपये तक : कहा जाता है कि ईद पर्व में सेवई का विशेष महत्व होता है. ईद के अवसर हर घर में चाहे वह गरीब हो या अमीर सेवई जरूर मौजूद रहता है. ईद को लेकर सेवई की भी बिक्री जम कर हो रही है. सेवई बिक्रेताओं के अनुसार राउरकेला निर्मित सेवई 80 रुपये से 150 रुपये तक एवं रांची निर्मित सेवई 50 रुपये से 120 रुपये तक उपलब्ध है.

टोपियों की हर रेंज मौजूद :रमजान व ईद को लेकर मार्केट में टोपियों की हर रेंज मौजूद है. इंडोनेशियन व मलेशियन टोली को लोक काफी पंसद कर रहे हैं. इंडोनेशियन टोपी 30 से 150 रुपये तक, मलेशियन टोपी 20 से 150 तक, अफगानी टोपी 60 से 80 तक, सुडानी टोपी 80 से एक सौ रुपये, अरबियन टोपी एक सौ से 150 तक एवं चाइना टोपी 20 से एक सौ रुपये तक उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola