हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 2:06 AM
सिमडेगा : प्रधान जिला जज कुमार कमल की अदालत ने हत्या के एक आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के मुताबिक, जलडेगा थाना क्षेत्र के पतिअंबा बेलडांड़ निवासी इसराइल टोपनो व नामजन टोपनो के बीच जमीन […]
सिमडेगा : प्रधान जिला जज कुमार कमल की अदालत ने हत्या के एक आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के मुताबिक, जलडेगा थाना क्षेत्र के पतिअंबा बेलडांड़ निवासी इसराइल टोपनो व नामजन टोपनो के बीच जमीन विवाद चल रहा था.
सात नवंबर 2017 की सुबह इसराइल टोपनो अपने घर में अकेला था. इसी क्रम में नामजन टोपनो उसके घर पहुंचा और टांगी से मार कर उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में मृतक की पत्नी कोतलेन टोपनो के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी नामजन टोपनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली थी.
उक्त मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आठ गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. अभियोजन पक्ष से पीपी महेंद्र सिंह ने दलीलें दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










