सिमडेगा : ग्यारह साल की बच्ची का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Updated at : 12 Jun 2019 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा :  ग्यारह साल की बच्ची का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कुरडेग थाना के खिंडा पंचायत के कुसियार पानी गांव में केरसई करम टोली से शादी में आयी एक 11 साल को लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को जंगल में अंजाम दिया गया.बुधवार की सुबह 3 बजे कुसियार पानी गांव के ही सोधन मांझी उम्र 22 वर्ष व […]

विज्ञापन

।। रविकांत साहू ।।

सिमडेगा : कुरडेग थाना के खिंडा पंचायत के कुसियार पानी गांव में केरसई करम टोली से शादी में आयी एक 11 साल को लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को जंगल में अंजाम दिया गया.बुधवार की सुबह 3 बजे कुसियार पानी गांव के ही सोधन मांझी उम्र 22 वर्ष व उमेश मांझी उम्र 21 वर्ष ने लड़की के मुंह में कपड़ा बांध दिया. इसके बाउ उसे जबरण बाईक पर बैठा कर झारेंन जंगल में ले गये.

जंगल में दोनों युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस क्रम में लड़की बेहोश हो गयी.घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक लड़की को गांव के करीब छोड़ कर फरार हो गया. परिजन ने लड़की को अचेत अवस्था में पाया. होश आने पर लड़की ने बताया की दो लड़के सोधन एंव उमेश ने मुझे जबरदस्ती उठा के ले गये और जंगल में गलत काम किया.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पीड़िता के घर पहुंचे. परिजनों द्वारा लिखित रूप से कार्रवाई करने का आवेदन दिया. थाना में कांड संख्या 26/ 19 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. धारा 366A 376( DB),4/5 ( g ) पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola