अवैध कनेक्शन का सर्वे करायेंगे

Updated at : 17 Jul 2014 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन का सर्वे करायेंगे

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख शांतिमुणी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लसिया/ शाहपुर को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसे सरकार के पास भेजा जायेगा. बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा केंद्र में एंटी रैबिज व […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख शांतिमुणी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में लसिया/ शाहपुर को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसे सरकार के पास भेजा जायेगा. बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. इस दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा केंद्र में एंटी रैबिज व एंटी स्नेक्स इंजेक्सन नहीं होने का मामला प्रकाश में आया. वन विभाग के समीक्षा के दौरान बीडीओ पंकज कुमार साहू ने कहा कि प्रखंड में वनो की कटाई धड़ल्ले से जारी है.

संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने विभाग को फटकार लगाते हुए इस ओर ध्यान देने कि बात कही. उन्होंने 20 जुलाई तक वन विभाग द्वारा लगाये गये पौधे का विवरण प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान नामांकित बच्चे, उपलब्धि, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मध्याह्न् भोजन, रसोइया व पारा शिक्षक मानदेय, किचन शेड आदि पर चर्चा हुई.

विभाग ने बतलाया कि प्रखंड के 17 विद्यालय में किचन शेड अधूरा है तथा 25 विद्यालय में चहारदीवारी कार्य अधूरा है. बैठक में विद्युत विभाग द्वारा 15 जुलाई को प्रखंड कॉलोनी परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर बीडीओ ने कहा विभाग द्वारा एक तरफ कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा भी अवैध कनेक्शन लिया गया है. उस पर विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा है. वे अवैध कनेक्शन का सर्वे करायेंगे. वहीं पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं का टिकाकरण व विधवा सम्मान योजना के संबंध में जानकारी दी गयी.

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहायक अभिंयता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता विद्युत विभाग, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का निदेश दिया गया. मौके पर उप प्रमुख रूकसाना बीबी, पंसस फुलकुमारी समद, सुनील लोहरा, मोनिका देवी, रूमिता रश्मि देवी, बहालेन मुंडा, महिमा डांग, आनंद मसीह, डॉक्टर जोनसन भेंगरा, शरदचंद्र श्रीवास्तव, दिलीप सिंह के अलावे अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola