ePaper

लीची लेकर झारखंड से रायपुर जा रहे पिकअप वैन को सिमडेगा में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग दबे

Updated at : 03 Jun 2019 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
लीची लेकर झारखंड से रायपुर जा रहे पिकअप वैन को सिमडेगा में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोग दबे

रविकांत साहू सिमडेगा : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर मेरोमड़ेगा एनएच 143 के निकट रविवार देर रात एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. टक्कर में पिकअप वैन पलट गयी. उसमें सवार तीन लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में चालक देवेंद्र उर्फ गोलू भी शामिल है. दो अन्य घायल लोगों […]

विज्ञापन

रविकांत साहू

सिमडेगा : सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर मेरोमड़ेगा एनएच 143 के निकट रविवार देर रात एक ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. टक्कर में पिकअप वैन पलट गयी. उसमें सवार तीन लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में चालक देवेंद्र उर्फ गोलू भी शामिल है. दो अन्य घायल लोगों के नाम राजा और राहुल हैं. घायलों में दो लोगों के पैर टूट गये हैं.

तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से पिकअप वन को उठाया गया. उसके नीचे दबे 3 लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज अभी चल रहा है. सभी घायल रायपुर के सबेरा गांव निवासी हैं. पिकअप वैन में झारखंड से लीची लेकर रायपुर जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola