Simdega : धारदार हथियार से महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 3:31 PM
सिमडेगा : कोलेबिरा पुलिस ने बरसलोया पंचायत अंतर्गत पूर्णापानी ग्राम के समीप जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, अज्ञात महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है. महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी. मृतका के सिर पर धारदार हथियार से […]
सिमडेगा : कोलेबिरा पुलिस ने बरसलोया पंचायत अंतर्गत पूर्णापानी ग्राम के समीप जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार, अज्ञात महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है. महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी.
मृतका के सिर पर धारदार हथियार से किये गये हमले के निशान हैं. पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या के बाद शव को छुपाने की नीयत से झुंड में फेंक दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










