प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Updated at : 15 Jul 2014 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभाओं को मिला सम्मान

कोलेबिरा : प्रखंड के सुशील कुमार बागे महाविद्यालय में वर्ष 2014 के लिए महाविद्यालय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनकी स्तुति वंदना के साथ किया गया. इसके बाद आये मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह महाविद्यालय शिक्षा […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : प्रखंड के सुशील कुमार बागे महाविद्यालय में वर्ष 2014 के लिए महाविद्यालय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनकी स्तुति वंदना के साथ किया गया. इसके बाद आये मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है.

इस विद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी सरकारी लाभ के बिना ही अपने परिश्रम से यहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं. यहां के छात्र-छात्राएं इस महाविद्यालय से पढ़ कर जिला ही नहीं राज्य में अपना एवं अपने महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान संकाय से अंकित कुमार, विनीता कुमारी, ललिता कुमार, वाणिज्य संकाय से मंजू कुमारी, अमरनाथ सिंह, स्वाति रेचल होरो, कला संकाय से अजय प्रमोद मुंडा, द्रोपदी केरकेट्टा, खींमल कुमारी को क्रमश: महाविद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने के लिए पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं कुलदीप मेहर, दिलीप सिंह, आलोक डुंगडुंग, जुलतन समद, शोभा बा एवं कमला कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इसके अलावे अपने विषय में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होने वाले प्रोफसरों को भी सम्मानित किया गया. इनमें से अंगरेजी विषय के प्रो बालमुकुंद प्रसाद, हिंदी विषय के प्रो प्रभा तिर्की, मुंडारी विषय के प्रो रोजालिया तोपनो, नागपुरी विषय के श्री साहू, मानव शास्त्र विषय के प्रो एलवीन होरो एवं समाजशास्त्र के प्रो अनुपमा कुमारी को भी शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के सचिव सत्यनारायण प्रसाद, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो विरेंद्र प्रसाद सिंह, महाविद्यालय के इंटर संकाय के प्राचार्य बालमुकुंद प्रसाद, जिला परिषद सदस्य दीपशिखा कुमारी, संत जेवियर्स उच्च विद्यालय के प्रधान फादर बासिल डुंगडुंग, प्रो विद्याबंधु शास्त्री, प्रो अनुप गुप्ता, अजय कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola