पेंशनर समाज को एकजुट होने की जरूरत: अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 12:56 AM
पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक सिमडेगा : कचहरी परिसर स्थित पेंशनर कार्यालय में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष इग्नेस तिर्की ने की. उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज के लोग अभी कठिनाई के दौर से गुजर रहे हैं. हमें हौसला रखते हुए एकजुट होने की जरूरत […]
पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक
सिमडेगा : कचहरी परिसर स्थित पेंशनर कार्यालय में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष इग्नेस तिर्की ने की. उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज के लोग अभी कठिनाई के दौर से गुजर रहे हैं. हमें हौसला रखते हुए एकजुट होने की जरूरत है. संघ के सचिव राम कैलाश राम ने समाज द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया.
उन्होंने कहा कि समाज के प्रयास से ठेठइटांगर के पेंशनधारी इग्नासियुस डुंगडुंग एवं बानो के सुगंधित बागे का बकाया भुगतान कराया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनधारियों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मुलाकात करेगा. वहीं पेंशनधारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी.
मौके पर राम विलास शर्मा, वंशोचन पांडेय, महंत भगत, एतवा मांझी, सेभरेन किड़ो, मार्टिन लुगून, सहदेव राम, फिलिप बा, अर्जुन मिस्त्री, ग्लोरिया सोरेंग, शांतिमनी लकड़ा, सुशाना बडिंग, मनसुख टेटे, जीरेन देवी, मुनिया बड़ाइक,भलेरिया मिंज, दुबराज बड़ाइक, जोसेफ कुल्लू, लक्ष्मी नारायण, सोमेला केरकेट्टा, निर्मला तिग्गा, रूपलेश डुंगडुंग, जोर्ज एक्का, एनएस खेस, जुलिया टेटे, कोलोस्टीका डुंगडुंग व हेलेना सोरेंग आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










