खुले में शौच जाने को विवश हैं केरसई के कई परिवार के लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 1:12 AM
केरसई : केरसई प्रखंड को एक साल पूर्व ही खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया है, किंतु प्रखंड का अभी कई ऐसा परिवार है, जाे खुले में शौच जाने को विवश है. प्रखंड की बासेन पंचायत के कनकाकुदर बेड़ाटोली में 30 परिवार रहता है, किंतु अधिकतर घरों में शौचालय या तो बना नहीं है […]
केरसई : केरसई प्रखंड को एक साल पूर्व ही खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया गया है, किंतु प्रखंड का अभी कई ऐसा परिवार है, जाे खुले में शौच जाने को विवश है. प्रखंड की बासेन पंचायत के कनकाकुदर बेड़ाटोली में 30 परिवार रहता है, किंतु अधिकतर घरों में शौचालय या तो बना नहीं है या अधूरा पड़ा है.
जबकि बेसलाइन सर्वे के मुताबिक गांव में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है. इसी प्रकार कई ऐसे गांव भी हैं, जहां कई शौचालय निर्माण कार्य अब तक अधूरा है और पैसे की निकासी भी हो चुकी है. कनकाकुदर बेड़ाटोली गांव के ही जोसेफ टेटे, मार्टिन टेटे,अलबर्ट टेटे व लोरेंगतुस टेटे आदि का कहना है कि शौचालय निर्माण में काफी गड़बड़ी की गयी है. कई शौचालय में न तो दरवाजा लगाया गया है और न ही सही से पाइप लाइन बिछायी गयी है.
कई शौचालयों की टंकी में आज तक ढक्कन भी नहीं लगाया गया है. शौचालय उपयोग के लायक नहीं है. परिणाम स्वरूप लोगों को खुले में शौच जाना होता है. इस संबंध में बीडीओ केएस अभिनव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है. इसकी जांच होगी. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










