सहयोग विलेज से फरार दोनों बालिकाएं सुरक्षित बरामद

Updated:
विज्ञापन
सहयोग विलेज से फरार दोनों बालिकाएं सुरक्षित बरामद

परिजनों के साथ रहने की इच्छा में उठाया था यह कदम

विज्ञापन

सिमडेगा. सहयोग विलेज से फरार दोनों बालिकाओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 19 मई को सहयोग विलेज सिमडेगा से सूचना मिली थी कि रात करीब 12 बजे दो बालिकाएं मुख्य गेट का ताला खोल कर चुपके से निकल गयी हैं. काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाया था. सूचना मिलते एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सिमडेगा को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. इसके बाद सिमडेगा थाना में कांड दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार बालिकाओं की तलाश में छापेमारी व खोजबीन कर रही थी. इस क्रम में पहली बालिका को 25 मई को तथा दूसरी बालिका को 26 मई को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. पुलिस पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने बताया कि सहयोग विलेज में खाना-पीना अच्छा नहीं मिलने तथा अपने परिजनों के साथ रहने की इच्छा के कारण उन्होंने यह कदम उठाया था. एसडीपीओ ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है तथा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola