वज्रपात की चपेट में आने से ससुर की मौत, बहू घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2026 10:25 PM
वज्रपात की चपेट में आने से ससुर की मौत, बहू घायल
बानो. प्रखंड के सिम्हातू गांव में बुधवार को अपराह्न वज्रपात की घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी, जबकि उनकी बहू घायल हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. सिम्हातू गंझूटोली निवासी 65 वर्षीय मंगरा सिंह और उनकी 26 वर्षीय बहू सुलोचनी कुमारी घर के बाहर बरामदे में बैठे थे. इस दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मंगरा सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं सुलोचनी कुमारी का इलाज जारी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि घायल महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उनका उपचार जारी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
बाइक की टक्कर से युवक घायल
बोलबा. बोलबा प्रखंड निवासी 23 वर्षीय सचिन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. घटना उस समय हुई जब वह सिमडेगा से दुकान का सामान लेकर लूना से लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार सचिन सिंह (पिता- बिनेश्वर सिंह) प्रखंड मुख्यालय में चाट-चौमिन की दुकान चलाते हैं. दुकान के लिए सामान खरीदने वे लूना से सिमडेगा गये थे. वापस लौटने के दौरान सलंगापोस के आसपास पीछे से आ रही एक एनएस बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर घायल युवक को इलाज के लिए सिमडेगा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद सचिन की गंभीर स्थिति देख कर दोनों युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गये. टक्कर के कारण बाइक का अगला चक्का जाम हो गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










