शादी का निमंत्रण देने जा रहे युवक समेत दो की हुई मौत

दुर्घटना में मृत एक युवक की शीघ्र होने वाली थी शादी जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली दादीबेड़ा चौक से कुछ दूरी पर बुधवार को बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हाे गयी. इसमें एक की पहचान 25 वर्षीय मनोज नायक के रूप में की गयी, जबकि दूसरे की […]
दुर्घटना में मृत एक युवक की शीघ्र होने वाली थी शादी
जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली दादीबेड़ा चौक से कुछ दूरी पर बुधवार को बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हाे गयी. इसमें एक की पहचान 25 वर्षीय मनोज नायक के रूप में की गयी, जबकि दूसरे की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी.घटना के संबंध में बताया गया कि मनोज नायक एक अन्य युवक के साथ बाइक (सीजी14-5079) से जलडेगा की ओर जा रहा था.
इसी क्रम में गंगुटोली दादीबेड़ा चौक से थोड़ी दूर जलडेगा से सिमडेगा की ओर आ रहे पिकअप वैन (यूपी-7666) से टक्कर हो गयी. इस टक्कर में मनोज नायक की घटनास्थल पर ही मौत हाे गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. मनोज नायक सेवई नवाटोली निवासी दिलेश्वर नायक का पुत्र था. वहीं दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि मनोज नायक की शादी कुछ ही दिनों में कोनमेरला पंचायत के बलडेगा गांव में होने वाली थी. वह निमंत्रण देने के लिए बलडेगा गांव जा रहा था, किंतु बलडेगा गांव पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










