मांडर विधायक ने भाजपा के पक्ष में किया प्रचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2019 12:57 AM
कोलेबिरा : मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर चार दिवसीय दौरे पर कोलेबिरा पहुंची. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्र का दौरा कर खूंटी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया. लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कोलेबिरा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं […]
कोलेबिरा : मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर चार दिवसीय दौरे पर कोलेबिरा पहुंची. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्र का दौरा कर खूंटी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया. लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कोलेबिरा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को भाजपा के नीति सिद्धांतों की जानकारी दें. इस अवसर पर नंदलाल बड़ाइक, चिंतामणि कुमार, ललित साहू, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर बिल्होर, लाली मिंज, बालकेश्वर सिंह, भोला साहू, जीतु ठाकुर, अर्जुन सिंह, अशोक ठाकुर व नारायण दास के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










