योजनाओं व सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2026 10:30 PM

विज्ञापन

योजनाओं व सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता व जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार से नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी. इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. जिला जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आदिकाल मंच, संगी म्यूजिकल ग्रुप सिमडेगा एवं चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा के कलाकारों ने बीरु, लचरागढ़ और बानाबिरा के साप्ताहिक हाट-बाजारों में विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चलाया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक व नृत्य के माध्यम से लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. इसमें सर्पदंश से बचाव, मानव तस्करी, नशाखोरी, सड़क सुरक्षा, मोटर दुर्घटना मुआवजा, वज्रपात से बचाव तथा निःशुल्क जिला विधिक सहायता से संबंधित जानकारी शामिल रही. इसके साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ और उससे जुड़ी जानकारियां भी ग्रामीणों को दी गयीं. कलाकारों ने बाल विवाह, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेशात्मक प्रस्तुतियां देकर लोगों को जागरूक किया. चक्रीय विकास संस्थान के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर ने नशाखोरी के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशे की लत से परिवार बर्बाद हो जाते हैं. उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील की. लोक कलाकार खिलेश्वर सिंह ने गीतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों, नशाखोरी व डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता संदेश दिया. कार्यक्रम में अर्जुन नायक, बिमला देवी, अनिमा कुमारी, विनीता कुमारी, भीम प्रसाद समेत अन्य कलाकार व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola