कांडों के उद्भेदन व निष्पादन में तेजी लायें

अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा
सिमडेगा. एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सभी थानों में अप्रैल माह में दर्ज व निष्पादित कांडों की समीक्षा की गयी तथा अपराध नियंत्रण व कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसपी ने कांडों के उद्भेदन व निष्पादन में तेजी लाने, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने तथा प्राथमिकी दर्ज होने के 60 व 90 दिनों के अंदर मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया. अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से रोड फेसिंग सीसीटीवी कैमरे लगाने, सक्रिय अपराधियों व नक्सलियों का सत्यापन करने तथा संपत्ति मूलक अपराधों पर नियंत्रण व उद्भेदन करने के निर्देश दिये. बैठक में बकरीद पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता व निगरानी रखने, जिले की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एमवीआइ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया. बिट पुलिसिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने, क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा विकास कार्यों और निर्माण स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा अवैध शराब, नशा व अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने और वारंटों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. पुलिस सभा के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. विभिन्न संवर्गों के एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










