उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया

समस्याओं को लेकर सेविकाओं ने जुलूस निकाला सिमडेगा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. उन्होंने उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. सेविकाओं ने जुलूस भी निकाला. जुलूस की शुरूआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम के […]
समस्याओं को लेकर सेविकाओं ने जुलूस निकाला
सिमडेगा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. उन्होंने उपायुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा. सेविकाओं ने जुलूस भी निकाला. जुलूस की शुरूआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम के निकट से किया गया.
जुलूस में शामिल सेविकाएं भारी संख्या में झूलन सिंह चौक, प्रिंस चौक, मुख्य पथ होते हुए समाहरणालय पहुंचे. जुलूस के दौरान सेविकाओं ने नारी उत्पीड़न बंद करो, नारी सशक्तिकरण जिंदाबाद, नारी अबला नहीं सबला है, पोषाहार एवं मानदेय का भुगतान शीघ्र करो, सेविका-सहायिका का शोषण बंद हो, सेविकाएं चोर नहीं समाज सेवी हैं, सेविकाओं पर अत्याचार करना बंद करो आदि नारेबाजी कर रही थी. जुलूस में शामिल सैंकड़ों महिलाओं ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया तथा यहां पर जम कर नारेबाजी की.
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिल कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सेविकाओं को सरकार कर्मचारी घोषित करने, महंगाई को देखते हुए सेविका को 12 हजार एवं सहायिका को 10 हजार मानदेय देने, सेवानिवृत्ति के बाद दो लाख रुपये एवं प्रत्येक माह दो हजार रुपये पेंशन के रूप में देने, सेवा शर्त बनाने, आंगनबाड़ी केंद्र में एक माह की ग्रीष्म अवकाश देने, सेविकाओं को भविष्य निधि, बोनस आदि का लाभ देने, मानदेय एवं पोषाहार राशि का भुगतान प्रत्येक माह करने आदि मांगें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




