सघन छापामारी अभियान चलायें : एसपी

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की थानावार समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने प्रत्येक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. क्षेत्र की स्थिति से एसपी को अवगत कराया. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों व […]
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक एसपी असीम विक्रांत मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की थानावार समीक्षा की गयी. सभी थाना प्रभारियों ने प्रत्येक माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. क्षेत्र की स्थिति से एसपी को अवगत कराया. बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को एसपी श्री मिंज ने कहा कि उग्रवादी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें.
साथ ही उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चला कर उग्रवादियों को घुटने टेकने पर विवश कर दें. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की जाने वाली गश्ती कार्य में भी तेजी लायें. अपराध प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर बनायें रखें, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे. एसपी श्री मिंज ने लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने एवं फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने रमजान माह एवं ईद के पर्व को देखते हुए भी विशेष चौकसी बरतने का का निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ राम लगन उरांव, सिमडेगा पुलिस इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, बानो पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह के अलावा सभी थाना के थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




