हॉकी अकादमी की होगी स्थापना : डीसी

Updated at : 09 Jul 2014 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
हॉकी अकादमी की होगी स्थापना : डीसी

54 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में जिला प्रशासन एवं जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. […]

विज्ञापन

54 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

सिमडेगा : स्थानीय नगर भवन में जिला प्रशासन एवं जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, हॉकी कीट एवं प्रोत्साहन राशि दिया गया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले जिले के 39 महिला हॉकी खिलाड़ी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले सात महिला हॉकी खिलाड़ी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले एवं उभरते हुए जिले के चार महिला खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले जिले के 12 पुरुष हॉकी खिलाड़ी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले जिले के दो पुरुष हॉकी खिलाड़ी शामिल हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के में उपस्थित उपायुक्त राजीव रंजन सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया.

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सिमडेगा हॉकी अकादमी की स्थापना की जायेगी. इसके लिये विशेष रूप से प्रयास किया जायेगा. इस संबंध में शीघ्र की मुख्य सचिव से बात कर इस योजना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है सिर्फ तराशने की. जिला हॉकी संघ के संरक्षक बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि हॉकी संघ एवं तत्कालीन उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो के प्रयास एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण हो रहा है.

वर्तमान उपायुक्त से आग्रह है कि हॉकी अकादमी की स्थापना के लिये प्रयास करे. स्वागत भाषण हॉकी संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला अध्यक्ष इगAेस तिर्की व महासचिव मनोज कोनबेगी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मेसो परियोजना पदाधिकारी राम सागर, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, सीओ एजाज अनवर, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, पीएमआरडीएफ शशिकांत वर्मा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री भगत, सेंट मेरीज स्कूल के प्राचार्य फादर जोन तिर्की, राम कैलाश राम, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मसीह दास बा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola