जंगली हाथियों के झुंड ने सात घर को ध्वस्त किया

जलडेगा(सिमडेगा) : प्रखंड के पतिअंबा पंचायत के खरवागढ़ा गिरजा टोली तथा उपरडीपा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने सात घर को ध्वस्त कर दिया. इससे एक दिन पूर्व कनरवां में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा था. रविवार की रात को जंगली हाथी का झुंड पतिअंबा 8.30 बजे के करीब पहुंचा. पतिअंबा पंचायत के […]
जलडेगा(सिमडेगा) : प्रखंड के पतिअंबा पंचायत के खरवागढ़ा गिरजा टोली तथा उपरडीपा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने सात घर को ध्वस्त कर दिया. इससे एक दिन पूर्व कनरवां में जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा था. रविवार की रात को जंगली हाथी का झुंड पतिअंबा 8.30 बजे के करीब पहुंचा. पतिअंबा पंचायत के उपरडीपा गांव में घुसा. यहां पर कारनियूस समद, तेलेस्फोर समद, किशोर समद, विलियम समद, जोनसन समद, जोन मसीह का कुल छह घर को ध्वस्त कर दिया. घर ध्वस्त करने के बाद घर में रखे धान को खा गया.
घटना के समय घर के लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए. रात 11 बजे के करीब हाथी का झुंड खरवागढ़ा गिरजा टोली पहुंचा. यहां पर अनिल खड़िया के घर को ध्वस्त कर घर में रखे धान को खा गया. घटना के बाद दोनों गांव के लोग एकजुट हो हुए तथा मशाल जला कर किसी प्रकार हाथी को भगाने में सफलता हासिल की. इधर जंगली हाथी के भय से ग्रामीण आतंकित है. ग्रामीण रात को जाग कर गुजार रहे है. ग्रामीणों ने तत्काल उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




