वैक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें
Updated at : 16 Mar 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि वैक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें. जिले में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि वैक्टर जनित रोग की रोकथाम के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें. जिले में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू व चिकन गुनिया आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसका संचालन सही तरीके से किया जाना चाहिए.
सभी एमपीडब्ल्यू वैक्टर जनित रोग के प्रति लोगों में जागरूकता लाने का भी काम करें. जिला मलेरिया सलाहकार सुशांत कुमार ने कहा कि जिले में 25 मार्च को मलेरिया सर्वे कार्य किया जाना है.
इसके तहत सहिया साथी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित रोगियों की रक्त जांच करेंगी. वहीं 15 मई से डीडीटी का छिड़काव किया जायेगा. इस कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू सहयोग करेंगे. कार्यक्रम में विकास कर्मकार, कुलदीप कुमार व संदीप भगत के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




