कोलेबिरा में जारी मतदान के बीच सिमडेगा के बोलबा में तीन लोगों की हत्या

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां अपराधियों ने पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया. घटना बोलबा थानाक्षेत्र के तलमंगा जंगल के दीपाटोली की बतायी जा रही है. इस इलाके की बात […]
सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां अपराधियों ने पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया. घटना बोलबा थानाक्षेत्र के तलमंगा जंगल के दीपाटोली की बतायी जा रही है.
इस इलाके की बात करें तो यह ओडिशा से सटा हुआ है. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यहां चर्चा कर दें कि सिमडेगा के कोलेबिरा में उपचुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है. सभी 270 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




