ePaper

कोलेबिरा उपचुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट दें : ग्रामीण विकास मंत्री

Updated at : 15 Dec 2018 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
कोलेबिरा उपचुनाव में क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट दें : ग्रामीण विकास मंत्री

रविकांत साहू, सिमडेगा राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने ठेठईटांगर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौर कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बसंत सोरेंग के पक्ष में प्रचार प्रसार किया. लोगों से जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने ठेठईटांगर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौर कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बसंत सोरेंग के पक्ष में प्रचार प्रसार किया. लोगों से जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. इसी क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की.

बैठक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही क्षेत्र का विकास कर सकती है. अन्य पार्टियां सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं देती. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी बसंत सोरेंग को भारी मतों से विजयी बनायें.

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार के कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, काशीनाथ महतो, खुदा राम, सुशील श्रीवास्तव, रामनिवास बड़ाइक, बसंत मांझी, श्रद्धानंद बेसरा, प्रदीप जायसवाल, धीरेन प्रसाद, नित्यानंद रावत, बसंत लकड़ा, राधेश्याम प्रसाद, प्रणव प्रसाद के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola