विभिन्‍न समाज के लोगों ने रांची में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बातें रखी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2018 8:33 PM

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा जिले के विभिन्न जाति के सदस्य आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवार दास से मुलाकात कर अपनी बातें रखी. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज भाजपा के वरीष्ठ नेता ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

जिले के विभिन्न जाति के सदस्य आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवार दास से मुलाकात कर अपनी बातें रखी. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज भाजपा के वरीष्ठ नेता ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सभी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. समाज के लोगों से बातें की.

बातचीत के क्रम में सभी समाज के लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के अलावा अपनी-अपनी जाति को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष बातें रखी. जिसे मुख्यमंत्री ने सुना. श्री दास से सभी समाज के लोगों द्वारा सुझाये गये समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

मुख्य रूप से खड़िया, बड़ाईक, लोहार, भोगता, बिंझिया, मुंडा, तेली व अन्य समाज के लोगों ने श्री दास से मुलाकात की. श्री दास से मिलने गये लोगों में मुख्य रूप से कोंडेश्वर राम, हीरा राम, फुलसुंदरी देवी, शंकर महली, प्रेमचंद मांझी, गंगाराम प्रधान, लक्ष्मण मांझी, कोचे मुंडा, कुंवर सहाय मुंडा, संतोष मुंडा, रोहित सिंह, राम सहाय मुंडा, सुखराम मुंडा, शिवराज बड़ाईक, विभुति बड़ाईक, दिलेश्वर सिंह, जनेश्वर भेगता, बसंत प्रधान, सोहन बड़ाईक, ईश्वर साहू, भुनेश्वर साहू, रामबिलास बड़ाईक, श्यामसुंदर बड़ाईक, अरिवंद सोरेंग, मथियस कुल्लू, शोधन नायक के अलावा अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola