कुरडेग से चोरी हुई मूर्ति नदी में मिली

Updated at : 14 Nov 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
कुरडेग से चोरी हुई मूर्ति नदी में मिली

कुरडेग : कदम टोली दुर्गा मंदिर से 29 अक्तूबर को चोरी हुई मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति सोमवार सुबह कदम टोली बंजारी नदी से बरामद की गयी. नदी में नहाने गये ग्रामीणों ने पानी में मां दुर्गा की मूर्ति को देखा और तत्काल मंदिर समिति को सूचना दी. समिति के लोगों के अलावा काफी […]

विज्ञापन
कुरडेग : कदम टोली दुर्गा मंदिर से 29 अक्तूबर को चोरी हुई मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति सोमवार सुबह कदम टोली बंजारी नदी से बरामद की गयी. नदी में नहाने गये ग्रामीणों ने पानी में मां दुर्गा की मूर्ति को देखा और तत्काल मंदिर समिति को सूचना दी. समिति के लोगों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंच गये. सभी ने मां दुर्गा की मूर्ति को पहचाना. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, थाना प्रभारी अशर्फी पासवान भी पहुंचे.
कागजी कार्रवाई के बाद मूर्ति मंदिर समिति सौंप दिया गया. मंदिर समिति ने गाजे-बाजे से सजी पालकी बना कर मूर्ति को मंदिर परिसर में लेकर आये़ सभी श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर पूजा-अर्चन की. बीडीओ ने कहा कि प्रशासन के दवाब और आप सब के सहयोग से मूर्ति मिला है. आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा.
थाना प्रभारी ने कहा कि मूर्ति मिल गयी अब चोर को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. प्रयास जारी है. मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों ने धूप व अगरबत्ती जलाये. सभी ने कहा कि हम सभी मां के नाम से आज शाम में सभी के घर से एक-एक दीप ला कर मंदिर परिसर में जलायेंगे तथा दीवाली मनायेंगे.
मौके पर विद्याधर सिंह, जसवंत सिंह, हेमंत सिंह, उमेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, अजय प्रसाद, मनोज जायसवाल, जितेंद्र सिंह, उदित मिश्रा सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि पुलिस की दबिश के कारण ही चोर मूर्ति को नदी में छोड़ा है. डीएसपी कुजूर ने कहा कि जल्द ही चोर को भी पकड़ लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola