जनता दरबार. डीसी ने लोगों की सुनी फरियाद, एफआइआर दर्ज कर राशि दिलाने का निर्देश
Updated at : 23 Oct 2018 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय में सोमवार को लगाये गये जनता दरबार में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने दूर-दराज से आये लाेगों की समस्याएं सुनी. झुमकाटांड़ पाकरटांड़ निवासी करमदयाल साहू ने चिकडेरा फुलवाटांगर निवासी भिनसेंट केरकेट्टा से रुपये वापस करने की गुहार लगायी. इस पर उपायुक्त ने जांच कर भिनसेंट केरकेट्टा पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया. […]
विज्ञापन
सिमडेगा : समाहरणालय में सोमवार को लगाये गये जनता दरबार में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने दूर-दराज से आये लाेगों की समस्याएं सुनी. झुमकाटांड़ पाकरटांड़ निवासी करमदयाल साहू ने चिकडेरा फुलवाटांगर निवासी भिनसेंट केरकेट्टा से रुपये वापस करने की गुहार लगायी. इस पर उपायुक्त ने जांच कर भिनसेंट केरकेट्टा पर एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया.
साथ ही राशि वापस दिलाने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया. पहाड़कोना भेलवाडीह निवासी फबियन बिलुंग ने नकली पैर लगाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी. टापुडेगा नवाटोली निवासी दिलीप महतो तथा नुऐल बागे ने मनरेगा में काम करने के बाद अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. उपायुक्त ने बीडीओ को 31 अक्तूबर 2018 तक मजदूरी भुगतान कराने का निर्देश दिया. मौके पर स्थापना उप समाहर्ता उषा मुंडू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




