कोचेडेगा की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया, जिले ने कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : पाकरटांड़ प्रखंड के केशलपुर स्कूल मैदान में युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह उपस्थित थे.अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच […]
विज्ञापन
सिमडेगा : पाकरटांड़ प्रखंड के केशलपुर स्कूल मैदान में युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित ट्रिपल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह उपस्थित थे.अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच की शुरुआत करायी.
प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच में कोचेडेगा की टीम ने इलेवन स्टार क्लब को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं गरजा की टीम तीसरे स्थान पर रही. तीनों टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हार के बाद ही जीत होती है. जो टीमें हार गयीं हैं उसे निराश होने की जरूरत नहीं है.
मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है. सिमडेगा जिला हॉकी का खान है. इस जिले ने कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया. उन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें. प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रवीण तोपनो, रावेल बा, संतोष केरकेट्टा, इसीदोर केरकेट्टा, सुभाष साहू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










