सिमडेगा : अज्ञात अराधियों ने 33 ड्रम अलकतरा की चोरी कर ली

Updated at : 20 Sep 2018 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : अज्ञात अराधियों ने 33 ड्रम अलकतरा की चोरी कर ली

सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड में ठेकेदार अरुण कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न गांव में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ठेकेदार ने प्रखंड के लरबा ग्राम में अपने एक कैंप में सड़क निर्माण में उपयोग के लिए अलकतरा, चिप्स, ट्रेक्टर, पानी टंकी, जेसीबी मशीन आदि सामान […]

विज्ञापन

सिमडेगा : कोलेबिरा प्रखंड में ठेकेदार अरुण कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न गांव में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. ठेकेदार ने प्रखंड के लरबा ग्राम में अपने एक कैंप में सड़क निर्माण में उपयोग के लिए अलकतरा, चिप्स, ट्रेक्टर, पानी टंकी, जेसीबी मशीन आदि सामान स्टोर किया गया है.

बुधवार की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा कैंप से 33 ड्राम अलकतरा चोरी कर ली. इसकी जानकारी ठेकेदार अरुण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह जब वे कैंप पहुंचे. स्टॉक में 33 ड्रम अलकतरा काम पाया गया. ठेकेदार ने इसकी मौखिक सूचना कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार को दी.

इस संबंध में थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि घटना की मौखिक जानकारी ठेकेदार अरुण सिंह द्वारा सुबह दी गयी है. लिखित सूचना नहीं दी गयी है. लेकिन इस घटना की जांच की जा रही है. अगर चोरी हुई होगी तो घटना में संलिप्त अपराधी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola