सिनी सिमडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया

Published at :30 Apr 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
सिनी सिमडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया

सातवीं सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन खेले गये पांच मैच

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव पर आयोजित सातवीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. नये अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में उपायुक्त कंचन सिंह, नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और अपर समाहर्ता ने ट्रॉफी का अनावरण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में 30 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के नौ प्रखंडों से कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की 288 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. सभी टीमों को आयोजन समिति की ओर से जर्सी प्रदान की गयी है. प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जा रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों एस्ट्रोटर्फ मैदानों पर कुल पांच मैच खेले गये. इसमें सिनी सिमडेगा ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया, जिसमें सुचिता मुंडू प्लेयर ऑफ द मैच बनी. टेसेर व बरवाडीह के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जिसमें ब्यूटी प्रीति कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बांसजोर ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 8-0 से मात दी, जिसमें प्रतिमा कुमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी. लंबोई ने पीएमश्री विद्यालय बासेन को 13-0 से हराया. जिसमें ओमलिना मुंडू बनीं प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गयी. करंगागुड़ी और रेंगारी के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा, जिसमें प्रीति मांझी को बेस्ट प्लेयर चुना गया. सिमडेगा में पहली बार एक साथ दोनों एस्ट्रोटर्फ मैदानों पर मैच खेले जा रहे हैं. प्रतियोगिता में कुल 32 मुकाबले आयोजित किये जायेंगे. आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी सहित खेल विभाग के कोच, कर्मचारी, अंपायर और पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola