सिमडेगा : अपराधियों ने किसान की हत्या कर दी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा थाना के गोंदलीपानी गांव निवासी किसान बुधराम भगत (50 वर्ष) को दो अपराधियों ने शनिवार को दोपहर घर में घुस कर गोली मार दी. इलाज समय पर नहीं होने के कारण करीब साढ़े छह घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने कर्ज लेकर भाड़े की गाड़ी ठीक किया और बुधराम को […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा थाना के गोंदलीपानी गांव निवासी किसान बुधराम भगत (50 वर्ष) को दो अपराधियों ने शनिवार को दोपहर घर में घुस कर गोली मार दी.
इलाज समय पर नहीं होने के कारण करीब साढ़े छह घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने कर्ज लेकर भाड़े की गाड़ी ठीक किया और बुधराम को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले गये. गुमला में प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे रांची रेफर कर दिया गया. रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में नगड़ी में बुधराम की मौत हो गयी.
परिजनों ने कहा कि अगर सिमडेगा जानेवाली सड़क ठीक रहती, तो समय पर बुधराम को अस्पताल पहुंचा कर जान बचायी जा सकती थी. पत्नी राधा ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे बुधराम खेती कर घर लौटा था. दोपहर करीब दो बजे दो नकाबपोश युवक आये और पति को गोली दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन