अधिकार शिविर का समापन

कोलेबिरा : झारखंड सरकार द्वारा आयोजित अधिकार शिविर का शनिवार को समापन हो गया. इस शिविर से प्रखंड के विभिन्न गांवो से आये ग्रामीणों ने लाभ उठाया. शिविर में आय प्रमाण पत्र के 200, जाति प्रमाण पत्र के 215, आवासीय प्रमाण पत्र के 195, वृद्वा पेंशन के 500, विधवा पेंशन के 250, पारिवारिक लाभ के […]
कोलेबिरा : झारखंड सरकार द्वारा आयोजित अधिकार शिविर का शनिवार को समापन हो गया. इस शिविर से प्रखंड के विभिन्न गांवो से आये ग्रामीणों ने लाभ उठाया. शिविर में आय प्रमाण पत्र के 200, जाति प्रमाण पत्र के 215, आवासीय प्रमाण पत्र के 195, वृद्वा पेंशन के 500, विधवा पेंशन के 250, पारिवारिक लाभ के 5, कन्यादान योजना के 10, इंदिरा आवास के 150, मनरेगा अंतर्गत 7 कुआं, जॉब कार्ड के 1, मोरम पथ के 2, तालाब के 1, पीसीसी के 2 के दो आवेदन दिये गये.
इसके अलावे मत्स्य विभाग में 55 किसानो सलाह, स्वास्थ्य विभाग केंद्र के द्वारा 76 मरीजों को दवा एवं असाध्य रोग, टीबी, कुष्ठ रोग एवं परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही पशुपालन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, चुनाव विभाग, सर्वशिक्षा अभियान आदि के स्टॉलों से भी ग्रामीणों ने लाभ उठाया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर जॉन आईंद, सुबेदार सिंह, तेजनारायण पांडे, आनंद तिर्की, हृदयनाथ पांडेय, सीडीपीओ सरस्वती, शाहिद हुसैन, सरयू राम के अलावा अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




