चेयरमैन को विद्युत समस्या से अवगत कराया

Published at :22 May 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
चेयरमैन को विद्युत समस्या से अवगत कराया

सिमडेगा : सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफ्तखारूल हक ने झारखंड राज्य विद्युत निगम के चेयरमैन को को पत्र लिख कर विद्युत समस्या से अवगत कराया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि जिले में विद्युत व्यवस्था काफी लचर है. 10-12 घंटे ही बिजली उपलब्ध करायी जाती है. इसके अलावा कभी तार टूटने एवं इंस्यूलेटर जलने के […]

विज्ञापन

सिमडेगा : सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफ्तखारूल हक ने झारखंड राज्य विद्युत निगम के चेयरमैन को को पत्र लिख कर विद्युत समस्या से अवगत कराया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि जिले में विद्युत व्यवस्था काफी लचर है. 10-12 घंटे ही बिजली उपलब्ध करायी जाती है. इसके अलावा कभी तार टूटने एवं इंस्यूलेटर जलने के बहाने भी बिजली काटी जाती है. फ्यूज बांधने के बहाने घंटो बिजली काट दी जाती है.

अनियमित रूप से लोड शेडिंग किया जाता है. अर्धरात्रि में भी लोड शेडिंग किया जाता है. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फ्रेंचाइजी से शिकायत करने पर कहा जाता है कि विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सामग्री उपलब्ध नहीं करायी जाती है. इस समस्या को लेकर सारी जिम्मेवारी विद्युत विभाग की है. जबकि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि 11 हजार लाइन की जिम्मेवारी फ्रेंचाइजी की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola