टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

सिमडेगा : घोचोटोली स्थित साइमन तिग्गा हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को बुके देकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय में राजकुमार बेहरा ने 80 प्रतिशत, प्रीतिवंती समद ने 69 प्रतिशत एवं अबुजर अंसारी ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, […]
सिमडेगा : घोचोटोली स्थित साइमन तिग्गा हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को बुके देकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय में राजकुमार बेहरा ने 80 प्रतिशत, प्रीतिवंती समद ने 69 प्रतिशत एवं अबुजर अंसारी ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा. इसमें 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की.
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजेला तिग्गा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में और भी सफलता हासिल करें. जिस क्षेत्र में भी जायें अच्छी सफलता हासिल करें. उन्होंने यह भी कहा कि यहां के विद्यार्थियों के लिये नवागांव स्थित आइटीआइ कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इच्छुक विद्यार्थी उक्त कॉलेज में नामांकन करा सकते हैं. मौके पर सफीक खान, जोय किंडो, उषा तिर्की, जसमनी केरकेट्टा, सुषमा भुइयां, सबिना परवीन, शालिनी डुंगडुंग आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




