सिमडेगा :गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

Updated at : 28 Mar 2018 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा :गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा

चैती दुर्गा पूजा. छठ तालाब में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे, वे मुख्य पथ, सोनारटोली, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए भट्ठीटोली तक गये सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा जिले में उत्साह के साथ मनायी गयी. मां […]

विज्ञापन
चैती दुर्गा पूजा. छठ तालाब में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन
शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे, वे मुख्य पथ, सोनारटोली, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए भट्ठीटोली तक गये
सिमडेगा : चैती दुर्गा पूजा जिले में उत्साह के साथ मनायी गयी. मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गयी. इस दौरान पूजा पंडालों में समिति की ओर से कई कार्यक्रम हुए. मंगलवार को गाजे-बाजे के बीच मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गयी. चैती दुर्गा पूजा का आयोजन सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर एवं ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया था. दोनों स्थलों से शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे. वे मुख्य पथ, सोनारटोली, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए भट्ठीटोली तक गये. यहां से सामटोली पहुंचे.
इसके बाद छठ तालाब स्थित जलाशय में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. विसर्जन के पूर्व मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आरती की गयी. सलडेगा से निकाली गयी शोभा यात्रा में अभय विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह, अरुण सिंह, मनोज चौबे, अजय वर्मा, रंजीत कुमार, अशोक मिश्रा, लहरू सिंह, जगदीश सिंह, निरंजन प्रसाद, नागेंद्र पाठक, मिथिलेश प्रसाद, वंशीधर वर्मा, दिलीप महतो, राकेश कुमार चंचल, आलोक सिंह, देवलाल महतो, आनंद जायसवाल, मितेश सिंह, संदीप महतो, गणेश महतो, मुरारी प्रसाद, भोला प्रसाद व अजय प्रसाद सहित अन्य शामिल थे. वहीं ठाकुरटोली से निकाली गयी शोभा यात्रा में रामकैलाश राम, नागेश्वर रविदास, योगेंद्र मेहरा,नागेश्वर चौधरी, संजय पठान, सुमन राय, प्रदीप साहा, विकास वर्मा, बाबला कुमार, सानु सिंह ,सत्येंद्र शर्मा, अगम शरण मिश्रा, उमेश राम व राकेश वर्णवाल के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. शोभा यात्रा में शामिल लोगों का महावीर चौक के निकट रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा स्वागत किया गया. मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, श्याम लाल शर्मा, पवन अग्रवाल व संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola