सिमडेगा : बानो के बांकी में वाहन पेड़ से टकरायी, 3 की मौत, 10 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 8:30 PM
सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि घटना में 10 लोग घायल हो गये. सभी मृतक बिरुहुली गांव के निवासी थे. घटना बुधवार 1.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार बानो से बैंक का काम करा कर गाड़ी में […]
सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के बांकी पंचायत स्थित तिलिगबेड़ा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि घटना में 10 लोग घायल हो गये. सभी मृतक बिरुहुली गांव के निवासी थे.
घटना बुधवार 1.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार बानो से बैंक का काम करा कर गाड़ी में सवार हो कर लगभग 12-15 की संख्या में लोग हुरदा जा रहे थे. इसी क्रम में बांकी पंचायत के तिलिगबेड़ा के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी.
भिषण टक्कर के कारण गाड़ी खड्डे में गिर गयी. हादसे में एक युवक हुरदा निवासी गजैना साहू की मौके पर ही गाड़ी में दब कर मौत हो गयी. वहीं एतवारी देवी (40वर्ष), बिपिन पाईक (ढ़ाई साल) की मौत अस्पताल पहुंचाने के क्रम में हो गयी.घटना में दस लोग घायल हो गये.
सभी घायल को बानो सामुदायिक केंद्र में भरती कराया गया है, जहां उनकी इलाज करायी जा रही है. घायलों में एरेबी देवी, रतनी देवी, सविता देवी, सुषमा देवी, अरुणा कुमारी, सुकरमनी देवी, रघु पाईक, हीरावती देवी, कलावती देवी, रेणुका देवी के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










