तेली व कुरमी आदिवासी नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 5:16 AM
विज्ञापन
आदिवासी छात्र संघ ने पक्ष-विपक्ष का पुतला फूंका सिमडेगा : आदिवासी छात्र संघ ने तेली व कुरमी को आदिवासी का दर्ज दिये जाने का समर्थन करने के विरोध में पक्ष -विपक्ष का पुतला फूंका. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट भाजपा, कांग्रेस, झामुमो तथा जेवीएम के पुतले को आग के हवाले किया गया. आदिवासी […]
विज्ञापन
आदिवासी छात्र संघ ने पक्ष-विपक्ष का पुतला फूंका
सिमडेगा : आदिवासी छात्र संघ ने तेली व कुरमी को आदिवासी का दर्ज दिये जाने का समर्थन करने के विरोध में पक्ष -विपक्ष का पुतला फूंका. शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट भाजपा, कांग्रेस, झामुमो तथा जेवीएम के पुतले को आग के हवाले किया गया.
आदिवासी छात्र संघ के तत्वावधान में आदिवासी छात्र-छात्राएं अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जमा हुए. यहां से जुलूस के साथ सरकार एवं विपक्ष की सभी पार्टियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पहुंचे.जहां पुतला दहन किया गया. इस मौके पर आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो ने कहा कि विधानसभा में बैठे सभी पार्टियों के नेता तेली व कुरमी को आदिवासी बनाये जाने का समर्थन कर रहे हैं जो उचित नहीं है. तेली व कुरमी आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए ही आदिवासी में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेना चाहिए. सरकार की हिटलर शाही हम नहीं चलने देंगे. साथ ही विपक्षी पार्टियों को भी सबक सिखायेंगे. वीरेंद्र बाड़ा ने कहा कि तेली व कुरमी हमेशा से ही भेदभाव करते आये हैं.तेली व कुरमी की संस्कृति व रहन -सहन भी आदिवासियों से आदिवासी अलग है.
प्रदीप कुजूर ने कहा कि तेली व कुरमी को किसी भी कीमत में आदिवासी का दर्जा नहीं देने दिया जायेगा. इस मौके पर रोशन डुंगडुंग, प्रवीण होरो आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस मौके पर विनोद एक्का, सुमित, प्रदीप बड़ाइक, मुकेश बाघवार, कुलदीप, अभय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










