प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबा कर हत्या
Updated at : 15 Feb 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार सिमडेगा : प्रेम-प्रसंग में गला दबा कर एक युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी कल्याण टोपनो व मरियानुस डुंगडुंग को गिरफ्तार लिया है. घटना जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा में घटी. बताया गया कि जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा कुल्लू टोली की एक युवती […]
विज्ञापन
हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
सिमडेगा : प्रेम-प्रसंग में गला दबा कर एक युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी कल्याण टोपनो व मरियानुस डुंगडुंग को गिरफ्तार लिया है. घटना जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा में घटी.
बताया गया कि जलडेगा थाना क्षेत्र के टिकरा कुल्लू टोली की एक युवती व तरगा लोटापाड़ा निवासी एक युवक के बीच प्रेम संबंध था. युवक लड़की से शादी करना चाहता था.
इसी क्रम में लड़की के घर वाले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी. इसकी जानकारी जब प्रेमी युवक बॉबी तिर्की को हुई, तो वह मंगनी के दिन अपनी प्रेमिका के घर चला गया. लड़की के घरवालों ने बॉबी तिर्की को घर में ही बंधक बना कर रख लिया, किंतु बॉबी किसी तरह भागने लगा. लड़की के चाचा कल्याण टोपनो व लड़की का भाई मरियानुस डुंगडुंग ने खदेड़ कर बॉबी तिर्की को पकड़ लिया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के बाद शव को छिपाने की नियत से टिकरा नदी में गाड़ दिया. पुलिस ने बुधवार को शव को बरामद करते हुए हत्या के आरोप में कल्याण टोपनो व मरियानुस डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




