शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या

Updated at : 01 Feb 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या

रेंगारीह थाना क्षेत्र की घटना सिमडेगा : रेंगारीह थाना क्षेत्र के पाइकपारा बैजुटोली में एक युवती ने शादी से इनकार किया, तो युवक ने चाकू से गला काट कर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के पिथरा मायघाट निवासी अनूपा कुजूर पाइकपारा बैजुटोली में अपनी बहन के घर में रह कर […]

विज्ञापन
रेंगारीह थाना क्षेत्र की घटना
सिमडेगा : रेंगारीह थाना क्षेत्र के पाइकपारा बैजुटोली में एक युवती ने शादी से इनकार किया, तो युवक ने चाकू से गला काट कर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के पिथरा मायघाट निवासी अनूपा कुजूर पाइकपारा बैजुटोली में अपनी बहन के घर में रह कर रेंगारीह इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी.
बुधवार की सुबह वह घर में थी. इसी क्रम में सुबह लगभग छह बजे जंगरा ठेठइटांगर निवासी समीर लकड़ा उसके घर पहुंचा और उक्त युवती पर दिल्ली चलने के लिए दबाव बनाने लगा. उसने कहा कि दिल्ली में वह उससे शादी करेगा. युवती द्वारा इनकार करने पर युवक ने चाकू से युवती का गर्दन काट दिया, जिससे युवती बेहोश होकर गिर गयी. घटना को अंजाम देने के बाद समीर लकड़ा फरार हो गया. परिजन युवती को सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही रेंगारीह थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola