क्रिसमस के संदेश को जीवन में उतारें
Updated at : 21 Dec 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा: सामटोली स्थित पारिश मैदान में कैथोलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. अपने संदेश में बिशप बरवा ने कहा कि क्रिसमस के संदेश को जीवन […]
विज्ञापन
सिमडेगा: सामटोली स्थित पारिश मैदान में कैथोलिक सभा, महिला संघ एवं युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. अपने संदेश में बिशप बरवा ने कहा कि क्रिसमस के संदेश को जीवन में उतारें. क्रिसमस हमें प्रेम व भाइचारगी का संदेश देता है.
प्रभु यीशु संसार में ज्योति बन कर आये. ज्योति हर बुराई को नष्ट कर देती है. ज्योति से ही हम अच्छाई व बुराई की पहचान कर सकते हैं और हम सही राह पर चल सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मनुष्य के रूप में जन्म लेकर इस दुनिया में आये तथा मनुष्य को जीने का राह बताया. ईश्वर ने मनुष्य को अपने अनुरूप बनाया तथा उन्हें अपने गुणों एवं पवित्रता से भर दिया. इस मौके पर विभिन्न मंडलियों व स्कूली छात्राओं द्वारा क्रिसमस गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. लघु नाटिका का भी मंचन किया गया. संचालन अनुप्रिया लकड़ा ने किया.
कार्यक्रम में फादर सेबेस्तियन एक्का, भूषण बाड़ा, सेराफिनुस कुल्लू, क्लारा बा, फादर बेंजामिन डुंगडुंग, फादर इग्नेस टेटे, फादर तोबियस केरकेट्टा, फादर जोन केरकेट्टा, सिस्टर ऐरेन, सिस्टर सबिना, सिलवेस्तर,अगाथा, सिस्टर लुसी, सिस्टर अनिमा कुजूर, फादर इमानुएल बरला, विकास कंडुलना, सुमित टेटे, आशा तिर्की , शीतल एक्का, हाबिल, एडवर्ड मिंज व कुलदीप खेस के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




